Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK vs MI: मुंबई टीम पर जमकर बरसे CSK के बल्लेबाज, जीत के लिए बनाने होंगे 219 रन

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बोल्ट ने पहले ही ओवर में चेन्नई को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद चेन्नई ने सधी शुरुआत की और डुप्लेसी व मोईन अली ने अर्धशतक लगाए

निर्धारित ओवरों में CSK ने चार विकेट के नुकसान पर 218 रन बनाए हैं. मुंबई को यह मैच जीतने के लिए अब 219 रन बनाने होंगे. टीम के लिए मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने 72 रन की सर्वाधिक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. रायडू ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान 27 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और सात छक्के लगाए.

दोस्तों आपको बता दे की अंबाती रायडू के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज सलामी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस ने 28 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 50, रुतुराज गायकवाड़ ने चार गेंद में एक चौका की मदद से चार, मोइन अली ने 36 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 58, सुरेश रैना ने चार गेंद में दो और रविंद्र जडेजा ने 22 गेंद में दो चौके की मदद से नाबाद 22 रन की पारी खेली.



Herald