Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Donats Oxygen Concentrators: धवन ने कहा- भारत इस महामारी के खिलाफ उठ खड़ा होगा और चमकेगा!

नई दिल्ली।दोस्तों आपको बता दे की कोरोना वायरस के पूरे देश में बढ़ते प्रकोप के बीच सभी लोग अपनी अपनी ओर से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहे हैं. क्रिकेट खिलाड़ी भी मदद कर रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुग्राम पुलिस को लोगों के बीच वितरण के लिए कई ऑक्सीन कंसंट्रेटर दान दिए हैं

दोस्तों जिसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने अपने दफ्तर में वितरण के पड़े इन कंसट्रेटर्स की एक तस्वीर ट्वीट की और साथ ही इसके लिए धवन को धन्यवाद कहा। जिन्हें आप इन तस्वीरों मे देख सकते हैं। दोस्तों गुड़गांव पुलिस ने शुक्रवार देर रात अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, हमारे प्रतिबद्ध प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करने के लिए हम शिखर धवन के आभारी हैं।

दोस्तों धवन ने जवाब में ट्वीट किया, "इस महामारी के माध्यम से अपने लोगों की सेवा करने के लिए आभारी हूं। मदद का छोटा सा प्रतीक! अपने लोगों और समाज की पूरी मदद करने के लिए हमेशा तैयार। भारत इस महामारी के खिलाफ उठ खड़ा होगा और चमकेगा!



Herald