Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Happy Birthday Sanjana: बुमराह ने पत्नी को रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश, साथी खिलाड़ी ने कर दिया ट्रोल

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इन दोनों ने ने 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की और गुरुद्वारे में अनंत कारज की रस्म हुई। दोस्तों बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने गुरुवार को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर 'यॉर्कर स्पेशलिस्ट' बुमराह ने पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। जिसे आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं।

दोस्तों बुमराह ने कैप्शन में लिखा, ' जन्‍मदिन की शुभकामना उस व्‍यक्ति को, जो रोज मेरा दिल चुराती है। तुम मेरी हो। मैं तुमसे प्‍यार करता हूं।' इसके बाद आईपीएल 2021 में MI की ओर से खेलने वाले बुमराह के साथी न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशम (Jimmy Neesham) ने इस भारतीय पेसर को ट्रोल कर दिया। नीशम ने लिखा, 'लगा कि आप एक मिनट के लिए ट्रेंट बोल्‍ट की बात कर रहे हो।' बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट भी मुंबई इंडियंसके लिए इस बार आईपीएल में खेल रहे थे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिएबता दे की मंगलवार को कठिन बायो बबल के बावजूद IPL खेल रही टीमों के कुछ खिलाड़ियों और स्टॉफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था। इस सीजन में बुमराह के प्रदर्शन के बात करें तो उन्होंने 7 मैचों में 6 विकेट लिए थे। उन्होंने आईपीएल में मुंबई की तरफ से किफायती गेंदबाजी की। मुंबई IPL स्थगित होने से पहले प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर थी।



Herald