Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Hardik Pandya और नताशा ने शेयर किया बेटे अगस्तय के First Step का वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हार्दिक पांड्या और उनकी वाइफ नताशा स्टेनकोविक ने शनिवार को अपने बेटे अगस्तय का एक बहुत ही क्यूट वीडियो शेयर किया है. जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। आपको बता दे की

हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक अभी भी माता-पिता के शुरुआती दिनों का आनंद ले रहे हैं और अपने बेटे अगस्त्य से जुड़े छोटे-छोटे पल शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी हॉट फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। इस खूबसूरत जोड़ी हाल ही मे एक Video शेयर किया हैं जिसमे आप देखसकते हैं बच्चे को चलना सीखा रहा है। अपने बच्चे को खुद से जमीन पर पैर रखते हुए देख दोनों लोग खूब खुश हो रहे हैं।

इस Video मे हार्दिक को अपने बेटे अगस्त्य को पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में उनका बेटा अगस्त्य धीरे-धीरे चल रहा है। इसके कुछ देर बाद हार्दिक बेटे को छोड़ देते हैं जिसके बाद वह चलकर अपनी मां की गोद में पहुंच जाता है। जिसके बाद बच्चे को दुलार करके नताशा अगस्त्य को हार्दिक के पास भेज देती हैं दोस्तो वायरल हो रहे इस वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया क्योंकि हार्दिक पांड्या और नताशा ने अगस्त्य पर जमकर प्यार बरसाया है। यूजर्स ने सोशल मीडिया क्यूट जैसे ट्वीट और दिल की इमोजी को शेयर किया है।



Herald