

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों ICC की ओर से समय-समय पर ODI, टेस्ट और T20 रैंकिंग को अपडेट किया जाता है। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं, कोहली और रोहित के क्रमश: 857 और 825 अंक हैं। आपको बता दे की पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी सूची में 865 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के बाबर आजम से सिर्फ 8 अंक ही पीछे हैं, जिन्होंने हाल में दक्षिण दौरे पर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। कोहली और रोहित, दो ही भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टॉप 10 में बने हुए हैं। दोस्तो भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 18वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह 690 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट 737 अंकों के साथ टॉप पर हैं।

दोस्तों ICC वनडे रैंकिंग मे आलराउंडरों की लिस्ट में भारतीय टीम के रवींद्र जडेजा नौवें नंबर पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 396 अंकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 295 अंकों के दूसरे नंबर पर हैं।
Herald