Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC WTC फाइनल: अगर ड्रॉ या टाई हुआ मैच तो भारत-न्यूजीलैंड में कौन बनेगा विजेता!

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतऔर न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल होगा। टीम इंडिया 2 जून को चार्टर्ड फ्लाइट से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी और उससे पहले सभी खिलाड़ी 24 मई को मुंबई में मिलेंगे। भारत को 18 से 22 जून के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलना है और इसके बाद 4 अगस्त से 10 सितंबर के बीच इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की न्यूजीलैंड की टीम इस मैच से पहले इंग्लैंड पहुंच चुकी है, जबकि भारतीय टीम भी जल्दी ही इंग्लैंड रवाना होगी.भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंचकर पहले 8 दिन क्वॉरंटीन में बिताएगी.

दोस्तो आपको बता दे की इन दिनों भारत कोरोना महामारी गुजर रहा है। देश में कोरोना के वायरस के मामले अब तीन लाख से ज्यादा नहीं आ रहे हैं। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामले तीन लाख से कम आ रहे हैं लेकिन दोस्तो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच को लेकर फैन्स के मन में एक प्रश्न साफ आ रहा है कि अगर यह मैच टाई या ड्रॉ हो जाता है तो तब इस टेस्ट चैंपियनशिप का विजेता कौन होगा. इसके अलावा इस चैंपियनशिप के लिए जो 23 जून की तारीख रिजर्व रखी गई है क्या पहले 5 दिन का खेल सुचारू ढंग से पूरा होने के बाद भी उस दिन खेल होगा

इससे पहले साल 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी टाई हुआ था, जिसके बाद सुपर ओवर भी टाई हो गया और फिर मैच में अधिक बाउंड्री लगाने वाली इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया. तो क्या टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी ऐसे नियम हैं.? दोस्तो आपको बात दे की अब सवाल है कि क्या ड्रॉ होने पर टीम इंडिया इस चैंपियनशिप की एकमात्र विजेता होगी क्योंकि इस चैंपियनशिप की अंकतालिका में वह सबसे ऊपर है. या फिर दोनों टीमों को संयुक्त विजेता करार दिया जाएगा? तो इसका जवाब है कि ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.



Herald