

दोस्तो आपको बता दे भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 3-3 मैचों की ODI और T20 सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुख्य कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड में विराट कोहली ( Virat Kohli) की टीम के साथ व्यस्त रहेंगे. इसके चलते राहुल द्रविड़ दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के कोच होंगे. 48 साल के राहुल द्रविड़ इससे पहले भी सीनियर टीम को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2014 में इंग्लैंड दौरे पर वह भारतीय टीम के बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किए गए थे.

द्रविड़ ने बेंगलुरू में एनसीए के प्रमुख बनने के बाद भारत-ए और अंडर 19 टीमों के साथ दौरा करना बंद कर दिया था. दोस्तो आपको बता दे की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को 'नई भारतीय टीम' का द्रोणाचार्य कहा जाता है. द्रविड़ के बिना नई टीम इंडिया का नव-निर्माण असंभव था. मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की कामयाबी के पीछे राहुल द्रविड़ की अपार मेहनत है.दोस्तों खबरो के अनुसार दोस्तों आपको बता दे की BCCI के एक अधिकारी ने कहा, 'टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ यूके में होगा. ऐसे में युवा टीम को द्रविड़ का मार्गदर्शन मिलेगा

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को होगी. ODI सीरीज का पहला मैच इस दिन खेला जाएगा. इसके बाद 16 जुलाई को दूसरा और 19 जुलाई को तीसरा ODI मैच होगा. T20 सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई को होगी. सीरीज का दूसरा मैच 24 और तीसरा 27 जुलाई को खेला जाएगा. भारतीय टीम ने आखिरी बार 2018 में श्रीलंका का दौरा किया था, जब उसने त्रिकोणीय टी20 निदहास ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश को मात देकर खिताब अपने नाम किया था.
Herald