.jpg)
.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की कोरोना के बढ़ते कहर के कारण IPL के 14वे सीजन को सस्पेंड कर दिया गया है. यह बड़ा फैसला SRH और DC में मंगलवार को कोरोना के मामले आने के बाद BCCI ने लिया. इससे पहले सोमवार को KKR में भी कोरोना के 2 केस सामने आए थे. IPL के सस्पेंड होने से कुछ टीमों को इस फैसले से बहुत ज्यादा फायदा होने वाला हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस सीजन में कई टीमें ऐसी रहीं जिनके अहम खिलाड़ी घायल हुए. क्वारनटीन गाइडलाइंस के कारण टीमों को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने में भी मुश्किल हुई. IPL के इस सीजन को कुछ महीने बाद दोबारा शुरू किया जाता है तो उन टीमों में उनके अहम खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. ये 3 टीमें हैं पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स.
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल IPL-14 के सात मैच खेलने के बाद बायो बबल से बाहर चले गए थे. अपेंडिक्स के ऑपरेशन के कारण उन्हें टूर्नामेंट बीच में छोड़ना पड़ा. मुंबई के एक अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई. दोस्तों इस दौरान राहुल कई मैचों में नहीं खेल पाते.

दोस्तों आपको बता दे की के स्थगित होने से DC को भी फायदा हुआ है. इस टीम ने वैसे तो ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की कमी को महसूस नहीं होने दी. श्रेयस को इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई थी. उनका ऑपरेशन हो चुका है. श्रेयस अय्यर इस चोट के कारण IPL-14 से बाहर हो चुके थे. लेकिन IPL के दोबारा शुरू के बाद वह टीम से जुड़े सकते हैं दिल्ली के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने भी IPL-14 बीच में छोड़ दिया. अश्विन के परिवार में कोरोना के मामले थे, जिसके कारण उन्हें टूर्नामेंट से ब्रेक लेना पड़ा. IPL के दोबारा शुरू होने से वह बाकी 6 मैच खेल सकेंगे

दोस्तों आपको बता दे कि IPL-14 के सस्पेंड होने से RR को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) , तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) टीम का हिस्सा नहीं थे. स्टोक्स जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में घायल होने के बाद टूर्नामेंट से हट चुके थे तो वहीं आर्चर पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं थे. दोस्तों आपको बता दे की IPL के इस सीजन के दोबारा शुरू होने से ये दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकते हैं
Herald