Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कब से शुरू होगा IPL के 14वें सीजन!

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की कोरोना वायरस से IPL के 14वें सीजन पर ब्रेक लगा दिया. कई टीमों के खिलाडियों को कोरोना संक्रमित पाए जाने पर BCCI ने ये बड़ा फेसला लिया । जिसके बाद क्रिकेट फ़ैंस को बड़ा झटका लगा हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 9 अप्रैल से शुरू हुए IPL के इस सीजन में 29 मैच खेले गए थे. टूर्नामेंट के 31 मैच और बाकी हैं. ऐसे में सवाल कि बाकी बचे हुए मैच कब खेले जाएंगे. इसका जवाब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया है.

खबरों के अनुसार दोस्तों उन्होंने साफ कहा है कि IPL को रद्द नहीं किया गया है, टाला गया है. स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, ' एक बात मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आईपीएल को रद्द नहीं किया गया है. इसे टाला गया है. आईपीएल-14 के बचे हुए मैच होंगे. उचित समय पर, जब कोविड की स्थिति में सुधार होता है, तो इसके बारे में निर्णय लिया जाएगा.

दोस्तों आपको बता दे की BCCI उपाध्यक्ष ने कहा कि निलंबन का सुझाव देने वाली रिपोर्ट केवल 5 दिनों या एक सप्ताह के लिए है, ये बात भी सच नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसी अटकलें हैं कि पांच दिन या एक सप्ताह के बाद टूर्नामेंट फिर से शुरू होगा, यह संभव नहीं है.पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कुछ टीमों में कोरोना के मामले सामने आए थे, जिसके बाद बीसीसीआई को टूर्नामेंट को सस्पेंड करने का फैसला लेना पड़ा. कोरोना संकट के बीच इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में ही हुआ. शुरुआत में बायो-बबल को तैयार किया गया, जिसमें दावा किया गया कि इससे कोई भी संक्रमण फैलने का खतरा नहीं होगा. लेकिन बीते दो दिनों में ही कई टीमें कोरोना का शिकार हो गईं.



Herald