Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL और टी-20 WC दोनों UAE में! भारत नहीं आना चाहती है कोई भी टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI के लिए सितंबर से पहले IPL-2021 के बचे हुए 31 मुकाबलों का आयोजन संभव नहीं जान पड़ रहा है। 14 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद इसकी कोशिश की जा रही है। जानकारी के लिए बता दे की अमित मिश्रा, वरुण चक्रवर्ती, रिद्धिमान साहा, माइक हसी, लक्ष्मीपति बालाजी जैसे कई खिलाड़ी और कोच के कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण IPL-2021 को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप भी खतरे में आ गया है। माना जा रहा है कि BCCI इन दोनों टूर्नामेंट को सितंबर से लेकर नवंबर तक UAE में आयोजित कराने की कोशिश में लगा है।

दोस्तों आपको बता दे की भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी इंग्लैंड में बायो बबल में ही होंगे, लिहाजा उनके लिए UAE में एक नए बायो बबल में जुड़ना मुश्किल नहीं होगा। ऐसे में भारतीय बोर्ड 25 सितंबर के आस-पास से लेकर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक मिले विंडो में IPL का आयोजन की कोशिश में लगा है। भारत में वर्ल्ड कप की मेजबानी की संभावना इसलिए भी काफी कम हो गई है, क्योंकि नवंबर के आस-पास देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है। साथ ही में देश में बायो बबल का प्रयोग सफल नहीं रहा है लिहाजा अब विदेशी खिलाड़ी कोरोनाकाल में भारत का दौरा नहीं करना चाह रहे हैं।

अगर दोस्तों वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की जगह अगर UAE में होता है तो इसकी घोषणा अगले कुछ दिनों में ही हो सकती है। ऐसे में दुनियाभर की तमाम टीमों के खिलाड़ियों का अक्टूबर में UAE आना तय हो जाएगा। भारतीय बोर्ड की कोशिश होगी कि IPL से जुड़े विदेशी खिलाड़ियों को पहले ही UAE बुला लिया जाए ताकि वे लीग खेलने के बाद वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी नेशनल टीम का हिस्सा बन सकें। साथ ही जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप में शामिल नहीं होंगे वे अपने-अपने देश लौट सकेंगे।



Herald