.jpeg)
.jpeg)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14 सीजन मे 26वें मैच में पंजाब किंग्स ने RCB को 34 रनों से हरा दिया था. लेकिन दोस्तों इस मैच में पंजाब के लिए हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने अपने ऑलरांउड खेल से सबका दिल जीत लिया. इस मैच में उन्होंने कई बड़े विकेट अपने नाम किए. पंजाब के युवा ऑलरांउडर हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने पहले 17 गेंदों पर नाबाद 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 ओवरों में 19 रन देकर 3 विकेट झटके.
.webp)
बरार ने अपनी गेंदबाजी के दौरान विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और एबी डिविलियर्स के बड़े विकेट अपने नाम किए. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच में विराट कोहली (Virat kohli) के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को भी पहली ही गेंद पर हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) ने अपना शिकार बना लिया।
— Aditya Das (@lodulalit001) April 30, 2021
दोस्तों बरार की गेंद पर बोल्ड होकर मैक्सवेल (Glenn Maxwell) चौंक गए और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. इसके चलते वो बहुत देर तक क्रीज पर ही खड़े रहे और फिर दूसरे छोर पर खड़े रजत पाटिदार से उन्होंने बातचीत की. लेकिन बाद में उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा.
Herald