Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: 2 बड़े खिलाड़ी बीच टूर्नामेंट में चले जाएंगे अपने देश, जाने क्या मामला

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत मे बढ़ते कोरोना देख एक- एक खिलाडी IPL के 14वे सीजन को छोड़ अपने देश लौट गए है। दोस्तों इस बीच दो और बड़े खिलाड़ी जल्द अपने देश लौट सकते हैं. बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (shakib al hasan) और तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (mustafizur rahman) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के कारण समय से पहले स्वदेश जा सकते हैं. क्योंकि कोविड-19 को लेकर देश में कड़े नियम लागू हो गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दे की शाकिब अल हसन केकेआर से जबकि मुस्तफिजुर रहमान राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं. दोनों को 19 मई तक स्वदेश लौटना था. इसके बाद दोनों को तीन दिन के क्वारेंटाइन में रहना था.

खबरो के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ निजामुद्दीन चौधरी (Nizamuddin Chaudhary) ने कहा कि नए कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण खिलाड़ियों को जल्द लौटना पड़ सकता है. 1 मई से लागू नियम के अनुसार भारत और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले लोगों को काम शुरू करने के पहले 14 दिन के क्वारेंटाइन में रहना होगा. ऐसे में बोर्ड को स्वास्थ्य मंत्रालय से खिलाड़ियाें को छूट दिलाने के लिए स्पेशल अनुमति लेनी होगी.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 23 मई से शुरू हो रही है. बोर्ड ने कहा कि अगर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 7 या 14 दिन के क्वारंटाइन के लिए कहा जाता है तो दोनों खिलाड़ियाें काे जल्द लौटना होगा.



Herald