.jpg)
.webp)
स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की कोरोना के चलते स्थगित हुए आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का असर अब भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज पर पड़ सकता है। BCCI ने ECB से गुजारिश की है कि वह 5 टेस्ट मैचों की सीरीज को एक सप्ताह पहले शुरू कर दें, जिससे उन्हें IPL 14वे सीजन के बचे हुए मैच कराने के लिए एक्स्ट्रा समय मिल जाए। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की IPL 14वे सीजन के 31 मैच बचे हुए हैं और BCCI उन्हें सितंबर में कराने के बारे में सोच रहा है।
.jpg)
दोस्तो आपको बता दे की BCCI की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक अथर्टन ने इसकी पुष्टि की है। दोस्तो अथर्टन ने 'द टाइम्स' से कहा कि दोनों देशों के बोर्ड के बीच इसको लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई है। खबरो के अनुसार स्थगित IPL को पूरा करने के लिए BCCI ने ECB से टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को एक सप्ताह पहले कराने की संभावना के बारे में पूछा है। इसमें कहा गया है, 'संबंधित बोर्ड के बीच अनौपचारिक चर्चा हुई है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण क्रिकेट शेड्यूल काफी प्रभावित हुआ है।'
.jpg)
दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship final) के पूरा होने के बाद छह सप्ताह के संभावित अंतराल को देख रही है। दोस्तों न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मुकाबला साउथम्पटन में 18-22 जून तक खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम (4 से 8 अगस्त) में खेला जाएगा। उसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीड्स (25-29 अगस्त), ओवल (2 से 6 सितंबर) और मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में होगा।
Herald