Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: CSK के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी

स्पोर्ट्स डेस्क।दोस्तों आपको बता दे की IPL 2021 का 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम ने जहां पहला मैच गंवाने के बाद लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है। इससे MS धोनी की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है।

दोस्तों जबकि दूसरी तरफ MI का प्रदर्शन अब तक उतार चढ़ाव वाला रहा है। उसने छह मैचों में केवल तीन में जीत हासिल की है लेकिन फिरोजशाह कोटला में ही खेले गये पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा होगा। लेकिन उसका सामना अब हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे सीएसके से है।



Herald