Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 में CSK को हो सकता है बड़ा नुकसान, इन दो खिलाडियों का खेलना तय नहीं

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों IPL के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। BCCI की विशेष आम सभा (एसजीएम) में निर्णय लिया गया है कि IPL 14वे सीजन के बाकी बचे मैचों का आयोजन UAE में किया जाएगा। दोस्तों BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की बाकी बचे 31 मैचों को 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक के बीच यूएई मे होंगे।

खबरों के अनुसार आपको बता दे की IPL के दूसरे चरण में इंग्लैंड के खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. कई टीमों में अहम खिलाड़ियों में इंग्लैंड के क्रिकेटर्स शामिल हैं ऐसे में ये IPL टीमों के लिए बड़ा झटका होगा. CSK की टीम में ऐसे दो अहम इंग्लिश खिलाड़ी है जो टीम को संतुलन देते हैं. इंग्लैंड के सैम कर्रन और मोइन अली सीएसके का जरूरी हिस्सा हैं. दोस्तों अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी वाकई IPL 2021 के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे, तो CSK टीम को काफी नुकसान होगा इसमें कोई दोहराए नहीं है.

इसी बीच CSk के सीईओ काशी विश्वनाथ का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर फैसला नहीं लिया गया है. आपकी जानकारी के बता दे की चेन्नई के सीईओ ने कहा, 'अगर इंग्लैंड अपने खिलाड़ियों को नहीं भेजता है तो हम कुछ नहीं कर सकते. हम दो अहम खिलाड़ी जरूर खोएंगे. हालांकि हमें आधिकारिक तौर पर अब तक कुछ नहीं बताया गया है'.



Herald