Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: KKR ने मचाई DC के खेमे में खलबली, खिलाड़ी हुए आइसोलेट

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत मे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण IPL में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है. सोमवार को KKR के वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) और संदीप वॉरियर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली की टीम ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. दिल्ली की टीम में खलबली तब मची जब मालूम पड़ा कि वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर पॉजिटिव पाए गए. KKR की ओर से लापरवाही की गई, जिसका खामियाजा अन्य टीमों को भुगतना पड़ सकता है. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दें कि KKR ने अपना आखिरी मुकाबला 29 अप्रैल को DC के खिलाफ ही खेला था.

दोस्तों KKR के दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली की टीम को आइसोलेट करने को कहा गया था. वहीं, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को MI और SRH के बीच मैच है. मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने सोमवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया. दोनों टीमों ने यह कदम तब उठाया जब DDCA के पांच ग्राउंड स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

दोस्तो आपको बता दे की वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) बायो बबल से बाहर गए थे और बाकायदा केकेआर ने उन्हें भेजा था. दरअसल, वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) अहमदाबाद के अस्पताल में अपने घुटने का स्कैन कराने के लिए गए थे. उनकी फ्रेंचाइजी ने इसकी अनुमति दी थी. केकेआर ने बायो बबल का उल्लंघन किया है. BCCI के मुताबिक, बायो बबल छोड़ने के बाद अगर कोई खिलाड़ी वापस आता है तो उसे क्वारनटीन रहना पड़ता है. वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) ने ऐसा नहीं किया. KKR ने उन्हें 29 अप्रैल को DC के खिलाफ मैच में उतारा. KKR अपने बचाव में कह रही है कि वरुण PPE किट में स्कैन कराने गए थे.



Herald