Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: मुंबई इंडियंस से मैच हारने के बाद MS धोनी ने दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिरी क्यों वह इस लीग की सबसे सफल आईपीएल टीम है। दोस्तों चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए ओपनर फाफ डु प्लेसिस, मोईन अली और अंबाती रायुडू के आतिशी अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 218 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था, लेकिन पोलार्ड ने 34 गेंदों पर 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन ठोककर मुंबई को जीत दिला दी। दोस्तों पोलार्ड ने मात्र 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बना दिया।

दोस्तों आपको बता दे की मैच के बाद CSK के कप्तान MS धोनी ने टीम की हार का कारण बताया है। धोनी कहा ने खराब फील्डिंग को हार का कारण बताया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी की तुलना में हमारी फील्डिंग अधिक खराब रही। दोस्तों हमने इस मैच महत्वपूर्ण मौकों पर कैच छोड़े। गेंदबाज भी कई बार योजना के मुताबिक काम नहीं कर पाए। उन्होंने कई खराब गेंदें फेंकी।

दोस्तों धोनी ने कहा कि जब योजनाओं को लागू करने की बारी आई तो हम भटक गए। जब क्रीज पर अच्छे बल्लेबाज थे जो बड़े शॉट लगाते हैं, उस समय हमें जरूरत थी कि अपने प्लान्स को अच्छे से लागू करें, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस तरह के टूर्नामेंट में आप जीतते हैं तो कुछ करीबी मैच हार भी जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इसी के साथ चेन्नई की टीम ने 2008 के बाद पहली बार मुंबई के खिलाफ 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।



Herald