

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL के इस सीजन मे बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोल रहा हैं। जानकारी के लिए बता दे की IPL के 14वे सीजन का लीग राउंड के आधे मैच खत्म हो चुके हैं. अब तक हुए 27 मैचों में फैंस को कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं. दोस्तों अभी नही बताया जा सकता हैं की प्लेऑफ में कौन सी टीमें पहुंचेंगी लेकिन जिस तरह हर मैच में रनों का अंबार लगाया जा रहा उससे ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस जरूर दिलचस्प बन गई है. ऑरेंज कैप फाइनल मैच के बाद उस बल्लेबाज को दी जाती है जिसने सबसे ज्यादा रन बनाए होते हैं. वहीं लीग के दौरान हर मैच के बाद जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में पहले स्थान पर रहता है मैच के बाद उसे कैप सौंपी जाती है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले साल ऑरेंज कैप का खिताब जीतने वाले KL राहुल एक बार फिर इस रेस में टॉप पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने अब तक 7 मैचों में 331 रन बना लिए हैं. वहीं मुंबई के खिलाफ शनिवार के मैच के बाद फाफ डु प्लेसी भी दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. डु प्लेसी ने 7 मैचों में 311 रन बनाए हैं. शिखर धवन तीसरे स्थान पर हैं और डु प्लेसी से केवल नौ रन पीछे हैं.

इस तरह है ऑरेंज कैप की लिस्ट
1) के एल राहुल ( पंजाब किंग्स) – 7 मैच, 331 रन
2) फाफ डु प्लेसी (चेन्नई सुपर किंग्स) – 7 मैच, 320 रन
3) शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) – 7 मैच, 311 रन
4)पृथ्वी शॉ (दिल्ली कैपिटल्स) – 7 मैच, 269 रन
5) रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)- 7 मैच, 250 रन
Herald