Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 Suspended: आईपीएल 2021 के सभी मैच रद्द

स्पोर्ट्स डेस्क। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। पिछले हफ्ते से लगातार प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई। देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं।

श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। कई राज्यों में टीकाकरण अभियान पर वैक्सीन की कमी से ग्रहण लगता नजर आ रहा है। दोस्तों इस असर आईपीएल के 14 वे सीज़न पर देखने को मिला। ipl में एक-एक कर खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इस सीजन को स्थगित कर दिया गया है.

दोस्तों आपको बता दे की आईपीएल के कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद (बीसीसीआई) ने इस सत्र के बचे हुए सभी मैच रद्द कर दिए हैं। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। दो दिन में खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर, रिद्धिमान साहा, अमित मिश्रा और बॉलिंग कोच बालाजी समेत 8 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ से जुड़े दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ये फैसला लिया गया. बीसीसीआई ने कहा कि टूर्नामेंट को रद्द करना जरूरी हो गया था. बोर्ड लीग में शामिल होने वाले हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने के लिए पूरे इंतजाम करेगा.



Herald