

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत मे लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जिसके भारत के लोगों को बहुत परेशानियो का समान करना पड़ रहा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अश्विन ने कोरोना से जूझ रहे परिवार की सहायता के लिये रविवार को आईपीएल बीच में ही छोड़ने का फैसला किया था.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की पत्नी प्रीति नारायणन ने शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार के दस सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना पॉजिटिव पाये गए. प्रीति ने सिलसिलेवार ट्वीट में बताया कि उनका परिवार किन हालात से गुजरा है. दोस्तों उन्होंने कहा ,‘‘ एक ही सप्ताह में परिवार के छह बड़े और चार बच्चे पॉजिटिव हो गए. अलग अलग अस्पतालों में सभी भर्ती थे, पूरे सप्ताह यह बुरा सपना जारी रहा, तीन में से एक अभिभावक घर लौट आये हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ टीका लगवा लीजिये. अपनी और अपने परिवार की इस महामारी से सुरक्षा कीजिये.

दोस्तों आपको बता दे की प्रीति ने अपने ट्वीट में आगे लिखा ,‘‘मानसिक रूप से स्वस्थ होनेकी बजाय शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आसान है. पांचवें से आठवां दिन सबसे खराब समय था, हर कोई मदद की पेशकश कर रहा था लेकिन कोई आपके पास नहीं था. यह बीमारी आपको बिल्कुल अकेला कर देती है'
Herald