

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका है. अब हर दिन साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आप सभी को पता हैं गंभीर लक्षण भी पहले के मुकाबले ज्यादा मरीजों में दिख रहे हैं। इसी वजह से न केवल नए केसेस में बल्कि मौतों में भी आंकड़े अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। कोरोना मरीजों में मौत की सबसे बड़ी वजह बन रही है ऑक्सीजन की कमी।

दोस्तों आपको बता दे की देश का प्रत्येक शहर ही कोरोना के मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। बड़े उद्योगों से ऑक्सीजन (Oxygen) ली जा रही है। बाहर से भी बुलवाई जा रही है। ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या ने खास ख्याल रखा है. MI के ऑलराउंडर दोनों भाईयों ने बताया कि वो और उनका पूरा परिवार भारत के सुदुर इलाकों यानी गावों और छोटे कस्बे के लिए 200 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स दान करेंगे.

दोस्तों CSK के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पंड्या ने IPL के ब्रॉडकास्टर चैनल को बताया कि क्रुणाल, मैं और मेरी मां मिलकर कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करना चाहते हैं. हमने 200 ऑक्सीजन (Oxygen) कन्सन्ट्रेटर्स भारत के उन सुदुर इलाकों को दान करेंगे, जहां मेडिकल सुविधाएं ज्यादा नहीं हैं. हम सब जानते हैं कि ये मुश्किल वक्त है और हमें ऐसे वक्त में एक दूसरे का हाथ बंटाना चाहिए और उन्हें सपोर्ट करना चाहिए. हमारी सभी के लिए दुआंए और प्रार्थना कर रहे हैं.
Herald