

स्पोर्ट्स डेस्क । दोस्तों आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन के बीच में पंजाब किंग्स टीम को बड़ा झटका लगा है, जिससे पंजाब किंग्स टीम का टॉप ऑर्डर बिगड़ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान केएल राहुल को अपैंडिक्स की वजह से सर्जरी से गुजरना पड़ा। दोस्तों रविवार को अचानक उनको अस्पताल जाना पड़ा जिसके बाद उनकी बीमारी का पता चला। राहुल की जगह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ कप्तानी का जिम्मा मयंक अग्रवाल ने संभाली। सोमवार को पंजाब के कप्तान की सफल सर्जरी हुई और टूर्नामेंट के अंत तक उनके वापसी की उम्मीद की जा रही है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की KL राहुल को रविवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने सर्जरी की सलाह दी थी। सोमवार को उनकी मुंबई में सर्जरी की गई जिसके बाद अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। दोस्तों एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक चार्टर प्लेन से राहुल ने मुंबई के लिए उड़ान भरी थी जहां उनकी रेप्रोस्कोपी द्वारा सर्जरी की गई। अब पंजाब की टीम आइपीएल मैनेजमेंट से उनकी टीम बबल में वापसी पर बात करेगी।

दोस्तों सफल सर्जरी के बाद राहुल को क्वारंटाइन किया जाएगा जिसके बाद उनके टीम बबल में प्रवेश पर विचार होगा। टीम की तरफ से इस बारे में बातचीत की जा रही है। सर्जरी से पहले जानकारी दी गई थी कि दो से तीन हफ्ते का समय उनको वापसी में लग सकता है। यह निर्भर करता है कि उनकी सर्जरी कैसी हुई है। राहुल इस वक्त बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
Herald