

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की Bio Bubble में कोरोना के कई मामले पाए जाने के कारण पिछले लगभग एक महीने से सुचारू रूप से चल रहे IPL को मंगलवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया जिसका टीमों ने स्वागत किया। अब IPL का 14वे सीजन बचे हुए कब होंगे अभी इसके बारे कुछ कह नही सकते हैं। हालांकि यात्रा प्रतिबंधों के कारण विदेशी खिलाड़ी सुरक्षित स्वदेश लौटने के लिए BCCI की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं. दोस्तों आपकी जानकारीके लिए बता दे की यह घोषणा SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) और DC के स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) के कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाये जाने के बाद की गई.

दोस्तों IPL के 14वें सीजन के स्थगित होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन इमोशनल हो गए हैं और उन्होंने भारत को लेकर अपने दिल की बात कही है. लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने IPL द्वारा जारी एक बयान में कहा, IPL की संचालन परिषद और BCCI की आपात बैठक में सर्वसम्मति से IPL 2021 सत्र तुरंत प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया गया.'' उन्होंने कहा, BCCI खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और अन्य प्रतियोगियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहता. यह फैसला सभी संबंधित पक्षों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भलाई को ध्यान में रखकर लिया गया.

दोस्तों आपको बता दे की IPL 2021 के स्थगित हो जाने के बाद केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भारत को जूझता देखना मेरे लिए दिल तोड़ने वाला है, क्योंकि मैं इस देश से बहुत प्यार करता हूं. भारत इस वक्त कठिन वक्त से गुजर रहा है और वो इससे बाहर निकल आएगा. आप मजबूती के साथ वापसी करेंगे. आपका प्यार और दुलार इस संकट के दौरान भी व्यर्थ नहीं जाएगा. पूर्व क्रिकेटर ने इस मैसेज के साथ हैशटैग 'इंक्रिडेबल इंडिया' यानी अतुल्य भारत का इस्तेमाल किया. पीटरसन के ट्वीट पर लोगों के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं और जमकर लाइक्स भी मिल रहे हैं. बता दें कि IPL ने इसके साथ ही कहा कि BCCI खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अपनी तरफ से हर तरह के प्रयास करेगा. IPL में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.
Herald