Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: हैदराबाद और दिल्ली के ये दिग्गज क्रिकेटर हुए कोरोना संक्रमित

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए IPL प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं. जानकारी के लिए बता दे की 4 अलग-अलग IPL टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. DC के अमित मिश्रा (Amit Mishra) आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं. इससे पहले SRH के ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) पॉजिटिव हुए थे. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र सभी मैच अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है ।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की सोमवार 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया। कोलकाता के दो खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

दोस्तों मंगलवार को होने वाले MI और SRH के मैच को भी स्थगित कर दिया गया। हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आने के बाद इस सीजन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का मुश्किल फैसला लिया गया।



Herald