

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL का 14वा सीजन सनराइजर्स के लिए बहुत खराब रहा हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन मे कुल 7 मैच खेले हैं जिसमे एक मैच मे जीत मिली हैं। सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जो मौजूदा सत्र में टीम की सात मैचों में छठी हार है। लेकिन मध्यक्रम ने अधिकांश मौकों पर टीम को निराश किया । टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है जिसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे डेविड वॉर्नर से कप्तानी केन विलियम्सन को सौंप दी गई है।

दोस्तों दूसरी और मुंबई ने अपने पिछले मैच में कीरोन पोलार्ड की तूफानी पारी की बदौलत फॉर्म में चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स को चार विकेट से हराया। पोलार्ड ने 34 गेंद में नाबाद 87 रन की मैच विजेता पारी खेली थी।

इसके अलावा रोहित शर्मा (250 रन), क्विंटन डि कॉक (155 रन), क्रुणाल पंड्या (100 रन), हार्दिक पंड्या (52 रन) और सूर्यकुमार यादव (173 रन) विरोधी टीम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (06 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (08 विकेट) के अलावा 11 विकेट लेने वाले राहुल चाहर भी हैं।
Herald