Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 पर बड़ा फैसला! जानिए कब होंगे बचे हुए मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आप सभी को पता है BCCI ने IPL के 2021 सीजन को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की. यह फैसला सोमवार को IPL बायो-बबल में अधिक कोविड पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद लिया गया है. IPL में अलग-अलग टीमों के कुछ खिलाड़ियों के कोरोना से संक्रमित हो जाने के बाद ये फैसला लिया गया है. हालांकि अब BCCI जल्द ही बड़ा ऐलान कर सकती है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की BCCI आईपीएल के 14वें सीजन के बाकी मैचों को सितंबर में आयोजित करने पर विचार कर रहा है. BCCI की ओर से इस पर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन दोस्तों क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, विंडो की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा है कि BCCI सीजन के बाकी बचे 31 मैचों के लिए सितंबर की विंडो पर तलाश रहा है. उन्होंने कहा, ‘सितंबर की विंडो पर विचार किया जा रहा है. उस समय IND और ENG के बीच सीरीज भी खत्म हो जाएगी और विदेशी खिलाड़ी T-20 WC के लिए तैयार हो सकते हैं’.

दोस्तों आपको बता दे की IPL चेयरमैन बृजेश पटेल (Brijesh Patel) ने भी इस संभावना से इनकार नहीं किया है. पटेल ने कहा, ‘अब हमें एक विंडो की तलाश करनी होगी. अगर हमें यह मिलती है तो हम इसका इस्तेमाल करेंगे. हालांकि हमें यह देखना होगा कि क्या यह सितंबर में संभव है. हमें ICC और अन्य बोर्ड की योजनाओं को देखने की जरूरत है’.



Herald