

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की RCB के खिलाफ महज 24 गेंदों में 46 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले क्रिस गेल (Chris Gayle) की पंजाब किंग्स के कप्तान KL राहुल ने जमकर तारीफ की है। दोस्तों मैच के बाद राहुल ने कहा कि गेल की बल्लेबाजी उम्र के साथ और बेहतर होती जा रही है और वह टॉप ऑर्डर में उनके ऊपर से दबाव हटाने का काम करते हैं। गेल को लेकर बात करते हुए राहुल ने कहा, 'गेल की उम्र और क्या उन्हें खेलना चाहिए, इसको लेकर बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन एक कप्तान के रूप में मैं जानता हूं कि जब वह चलते हैं तो उनका बहुत बड़ा प्रभाव होता है।

दोस्तों KL राहुल ने कहा मैंने उनके साथ 7-8 साल तक क्रिकेट खेला है और वह बेहतर से बेहतर होते रहे हैं। वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया है, लेकिन वह टीम के लिए ऐसा कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। गेल इस तरह के खिलाड़ी हैं। टॉप ऑर्डर में वह मुझ पर से दबाव हटा देते हैं। राहुल ने युवा गेंदबाज हरप्रीत बरार (Harpreet Brar )की गेंदबाजी की भी प्रशंसा करते हुए बताया कि टीम मैनेजमेंट उनको काफी पहले से तैयार कर रही थी।

दोस्तों आपको बता दे की KL राहुल ने मैच के बाद कहा, 'मैं खुद युवा हूं, लेकिन मैं युवा खिलाड़ियों से बात करके मेरा IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में जो भी अनुभव है उनके साथ शेयर करने की कोशिश कर रहा हूं। वे सभी खास प्रतिभा के धनी हैं और मुझे एक कप्तान के रूप में और सपोर्ट स्टाफ को उन्हें परिस्थितियों और दबाव के लिए तैयार करना होगा, जिसका सामना वे बीच के ओवरों में करते हैं।
Herald