

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की भारत मे बढ़ते कोरोना का IPL के खिलाडियों पर भी पड़ा हैं। जिसके कारण कई विदेशी खिलाडी IPL 2021 छोड़ अपने देश लौट गए। बता दे की राजस्थान रॉयल्स के पास चार ही विदेशी खिलाडी बचे हैं। राजस्थान ने IPL 2021 के बचे हुए सीजन के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी से करार किया है। लिविंगस्टोन बायो-बबल की थकान के कारण पिछले महीने IPL से हट गए थे।

इसमें कहा गया कि, 'राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने वीवो IPL 2021 के बचे हुए सीजन के लिए इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी से करार किया है।' 20 साल के कोएट्जी ने 8 टी-20 मैच खेले है और 23.33 की औसत से नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने दो बार अंडर-19 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व भी किया है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की चोट और व्यक्तिगत कारणों से कई विदेशी खिलाड़ी IPL छोड़कर चले गए। 
दोस्तों नाैबत यहां तक आ गई कि टीम के पास मैच में विदेशी खिलाड़ी खिलाने के लिए मात्र 4 खिलाड़ी ही रह गए थे। दोस्तों राजस्थान प्वॉइंट टेबल में इस समय 7वें नंबर पर है और अगर वह रविवार को अगर हैदराबाद से हारती है तो प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे आठवें नंबर पर पहुंच जाएगी, जबकि हैदराबाद पहले से ही 8वें नंबर पर है।
Herald