
.jpg)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन लगातार बढ़ रहे हैं, सरकार की चेतावनी- आने वाला वक्त और भी बुरा साबित हो सकता है. भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 2 करोड़ 10 लाख 64 हजार 862 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, IPL 2021 सीजन को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। इसका कारण अमित मिश्रा, वरुण चक्रवर्ती, ऋद्धिमान साहा, माइक हसी, लक्ष्मीपति बालाजी जैसे कई खिलाड़ी और कोच का कोरोना पॉजिटिव होना है। दोस्तों जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन कोरोना काल में IPL कराने पर BCCI पर जमकर भड़के। उन्होंने आईपीएल 2021 को स्थगित करने के फैसले पर कहा कि इसे तो बंद होना ही था।

उन्होंने आगे कहा एक तरफ लोग सड़क पर मर रहे हैं और टूर्नामेंट चल रहा था। मंगलवार को बायो बबल के बावजूद आईपीएल खेल रही टीमों के खिलाड़ियों और स्टॉफ के कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद BCCI ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया। हालांकि BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया कि टूर्नामेंट टला है रद्द नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के नियत्रंण में आने के बाद बाकी मैच कराए जाएंगे।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की हुसैन ने डेली मेल में लिखा कि खिलाड़ी देश में जो कुछ भी हो रहा है, उस पर आंख नहीं मूंद सकते थे। उनके द्वारा किए जा रहे योगदान और डोनेशन से स्पष्ट है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए IPL का 14वां सीजन को स्थगित करना सही है। उन्होंने आगे लिखा कि खिलाड़ी ना ही मूर्ख हैं और ना ही असंवेदनशील। उन्हें पूरी जानकारी थी कि भारत में क्या चल रहा है। दोस्तों उन्होंने टेलीविजन पर लोगों को अस्पताल में बेड के लिए और ऑक्सीजन के लिए गुहार लगाते देखा। उन्होंने देखा कि क्रिकेट ग्राउंड के बाहर एंबुलेंस को बिना उपयोग के खड़े हुए देखा। उनको यह लगता था कि क्या यह सही समय है कि खेल को जारी रखा जाए। वो सभी इस चीज को लेकर काफी असहज थे।
Herald