

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों भारत मे कोरोना लगातार कोरोना मरीज ज्यादा मिल रहे है जिसके कारण कई परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। अब इसका असर IPL के 14वे सीजन पर भी पड़ रहा है। दोस्तों इस महामारी के कारण KKR और RCB के बीच सोमवार को होने वाला मैच नहीं कराया जाएगा. IPL के 14वें सीजन का ये 30वां मैच था. ये मुकाबला अब कब होगा, इसकी जानकारी नहीं आई है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की KKR के दो खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. IPL की ओर से जारी बयान के अनुसार, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना हुआ है. पिछले चार दिनों में कोरोना के तीसरे टेस्ट में ये दोनों खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं. टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है.

दोस्तों आपको बता दे की बयान में आगे कहा गया कि वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. मेडिकल टीम उनके संपर्क में है. ऐसी रिपोर्ट है कि वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakraborty) हाल ही में अपने कंधे का स्कैन कराने के लिए आईपीएल के बायो-बबल से बाहर गए थे, जहां वह किसी के संपर्क में आए होंगे.
Herald