

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की मौजूदा समय में कई खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट की जगह टी-20 लीग को तरजीह दे रहे हैं। आईपीएल पैसे के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी लीग है। 2008 में जब BCCI ने IPL की शुरुआत की और इसका पहला सीजन खेला गया, तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि एक दशक के सफर में ये लीग इतनी बड़ी हो जाएगी पूरी दुनिया के खिलाड़ी इसमें खेलते हैं और खेलने के लिए उत्सुक भी रहते हैं. इसके पीछे वजह है इससे मिलने वाली दौलत और शौहरत. हालांकि आईपीएल के पहले सीजन के बाद से ही इस लीग में सीमा विवादों के चलते पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया गया था.

लेकिन दोस्तों अब पाकिस्तान के दिग्गज स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर के IPL में हिस्सा लेने की बातें सामने आ रही हैं. IPL में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बैन होने के बाद भी आमिर अब इस बड़ी लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दरअसल आमिर इस वक्त इंग्लैंड की नागरिकता हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर उनको नागरिकता मिल जाती है तो वो IPL में खेल सकते हैं.

लेकिन अब आमिर (Mohammad Amir) ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है. आमिर ने एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'पता नहीं ये सब बातें कहां से आती हैं कि मैं IPL में खेलने वाला हूं. ऐसा नहीं होने वाला है. मेरी वाइफ यूके की है, इसलिए मेरे पास वहां का कार्ड है. आप देख लें पास्ट में ऐसे कितने खिलाड़ी हैं जिनके पास यूके का पासपोर्ट है. मुझे समझ नहीं आता कि मेरे नाम पर इतना शोर क्यों मच रहा है. दोस्तों आपको बता दे की आमिर ने आगे कहा, 'मेरे बच्चों को वहां पर पढ़ना है लेकिन अभी मेरे यहां के कार्ड को खत्म होने में ही 2 साल बाकी हैं. जब वो खत्म होगा तब पासपोर्ट वगैराह की बात होगी. इसलिए मेरी प्लीज गलत खबर मत फैलाएं.
Herald