Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में खेलता नजर आ सकता है ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, चल रही तैयारी

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की BCCI की IPL दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टी20 लीग में से एक है। दोस्तों आईपीएल दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग होने के साथ ही यह दुनिया का सबसे मंहगा क्रिकेट लीग भी है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए क्रिकेटरों को बड़ी रकम मिलती है। आईपीएल में अबतक 6,144 करोड़ रुपये सिर्फ खिलाड़ियों पर खर्च किए जा चुके हैं। दोस्तों इस लीग मे खेलने का सपना दुनियाभर के क्रिकेटर देखते हैं। हर साल हजारों की संख्या में लोग आइपीएल की नीलामी में शामिल होने के लिए अपना नाम भेजते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पाकिस्तान के खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में खेलने पर पाबंदी है। पाकिस्तान के साथ रिश्ते खराब होने की वजह से BCCI ने यह फैसला किया है।

दोस्तों आपको बता दे की पाकिस्तानी क्रिकेट को अलविदा कह चुके पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL में खेलते नजर आ सकते हैं। विवादों की वजह से महज पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता के लिए अर्जी दी है। पाकिस्तान क्रिकेट छोड़ने के बाद अब वह विदेशी लीग में खेल रहे हैं। अगर उनको ब्रिटिश नागरिकता मिल जाती है तो वह IPL में खेल सकते हैं।

दोस्तों आमिर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, मुझे इस वक्त अनिश्चित समय के लिए यूनाइटेड किंगडम में रहने की इजाजत मिल चुकी है। मैं इन दिनों अपनी क्रिकेट को और ज्यादा मजे से खेल रहा हूं और अगले 6-7 साल तक खेलने का इरादा है। मेरे बच्चे इंग्लैंड में बड़े हो रहे हैं और पढ़ाई भी यहीं करते हैं। दोस्तों ऐसे में इस बात को लेकर तो कोई शक ही नहीं कि मैं अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त यहीं बिताउंगा। मैं कई अलग चुनौती और संभावनाओं की तलाश में हूं देखना होगा आगे जब मुझे ब्रिटिश नागरिकता मिल जाती है तो चीजों कैसे होती है।



Herald