Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश के इन दो खिलाडियों की बढ़ी मुश्किलें, IPL से लौटने पर बांग्लादेश में नहीं मिलेगी राहत

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की RR के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान और KKR के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल 2021 में हिस्सा थे। आईपीएल स्थगित होने के बाद दोनों को 48 घंटों में विशेष व्यवस्था से ढाका पहुँचाया जाएगा। बांग्लादेश ने भारत की सभी फ्लाइट इस समय बैन की हैं। आईपीएल 14 को कोरोना महामारी की वजह से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। दोस्तों शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की ODI सीरीज की तैयारी करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्हें भारत से बांग्लादेश पहुंचने के बाद 14 दिन तक क्वारंटाइन से गुजरना होगा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बांग्लादेश के स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक अधिकारियों ने मंगलवार को क्रिकबज को बताया कि दोनों को बांग्लादेश सरकार द्वारा जारी किए गए नियम के मुताबिक 14 दिन के संस्थागत क्वारंटाइन से गुजरना होगा। दोस्तों डीजीएच के प्रोफेसर अबुल बशर ने क्रिकबज को बताया कि बीसीबी से शाकिब अल हसन और मुस्ताफिजुर रहमान को छूट देने के लिए एक आवेदन मिला था।

दोस्तों उन्हें सूचित कर दिया गया है कि भारत से वापस आने पर उन्हें 14 दिन का संस्थागत क्वारंटाइन पूरा करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि ये नियम सभी के लिए लागू है। उन्होंने कहा कि वो ये क्वारंटाइन होटल सोनारगाँव या होटल रेडिसन में पूरा कर सकते हैं। श्रीलंका दौरे के लिए बांग्लादेश की टीम में इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहता है। इसलिए वो उनकी वापस लाने के लिए बेताब है।



Herald