Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस विदेशी क्रिकेटर को सता रही IPL की याद, लिख दिया दुख भरा संदेश

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आप सभी को पता है IPL के 14वे सीजन को भी कोरोना वायरस के प्रकोप के आगे घुटने टेकने ही पड़े. जिसका यह हाल रहा बायो-बबल में लगातार खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस बड़ी लीग को तत्काल प्रभाव से रोकना ही पड़ा. लेकिन इसके बाकी मैच कब होंगे इसके बारे बताया नहीं सकता हैं। हालांकि दोस्तों ये उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में एक बार फिर इस लीग को यहीं से दोबारा खेला जाएगा.

लेकिन दोस्तों IPL में खेलने वाले खिलाड़ियों और लोगों के मन से अभी तक इसका जुनून नहीं उतरा है. इस बीच सीएसके के दिग्गज ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने भी एक दुख भरा पोस्ट लिखा है. दोस्तों फाफ डु प्लेसिस ने भी ट्विटर पर एक खास मैसेज लिखा है. डु प्लेसिस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर लिखा, ' IPL 2021 को छोड़ने का दुख हो रहा है, साथ ही CSK टीम के परिवार को भी. हमारी टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही थी. मैं लगातार भारत के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, ताकि वो इस मुश्किल समय से बाहर आ जाएं. आप सभी अपना ध्यान रखें.'

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की पिछले सीजन पहली बार प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई CSK ने इस साल बेहतरीन वापसी की थी. CSK ने इस सीजन में कुल 7 मैच खेले थे, जिसमें से 5 में उसने जीत दर्ज की थी और दो मुकाबलों में उसे हार झेलनी पड़ी थी. CSK के फैंस को भी उम्मीद थी की उनकी टीम इस साल अपना चौथा IPL खिताब जीत सकती है.



Herald