

नई दिल्ली : क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनीचेन्नई सुपर किंग्स तीन बार की आईपीएल विजेता बना चुके हैं। आपको बता दे की धोनी अपनी लुक के लिए चर्चा में रहते हैं. एम एस धोनी को लंबे और छोटे बालों के साथ गंजा होते हुए भी देखा गया है. हाल ही धोनी का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। IPL का 14वां सीजन टलने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस को काफी दिनों बाद उनकी झलक देखने को मिली, लेकिन फैंस को बहुत बड़ा शॉक लगा.

दोस्तों माही का लुक देखकर लोगों को यकीन नहीं हुआ कि ये धोनी हैं. धोनी का लुक देखकर फैंस हैरान रह गए दोस्तों धोनी के लुक में काफी बदलाव हो गया है. दरअसल एमएस धोनी ने दाढ़ी बढ़ा ली है और वह सफेद भी नजर आ रही है. वहीं धोनी ने छोटे छोटे बाल भी रखे हुए हैं, वे भी सफेद नजर आ रहे हैं. जो फोटो एमएस धोनी का सामने आया है, उसमें वे अपने कुत्तों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
एमएस धोनी अक्सर अपने लुक को बदलने के लिए जाने जाते हैं. आपको याद होगा कि जब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब उनके लंबे लंबे बाल हुआ करते थे. धोनी का ये लुक भी काफी अच्छा लग रहा है, हालांकि उनके बाल सफेद हो गए हैं.
Herald