

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की कोरोना महामारी के कारण IPL के 14वें सीजन को बीच मे ही रोक दिया हैं जिसके बाद सभी क्रिकेटर अपने अपने घर पहुँच गये है दोस्तों हम इस पोस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे मे बात कर रहे है। दोस्तों MS धोनी इस समय ज्यादा से ज्यादा समय रांची के अपने फार्महाउस पर बिताया है। वो वहां फल उगाने से लेकर, मुर्गी पालन और साथ में सब्जियां उगाने का काम करते हैं और कैप्टन कूल को ये सब करना बेहद पसंद है। क्रिकेट के मैदान से हटकर धोनी के लिए ये एक अलग ही दुनिया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हे फ़ैंस भी बहुत पसंद करते हैं।

दोस्तों हाल मे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे धोनी हाथों से अपने घोड़े की मसाज करते दिख रहे हैं। जिन्हे आप इस वीडियो मे देख सकते हैं। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स और 3500 से ज्यादा कमेंट्स और रिएक्शन आ चुके हैं। कमेंट्स और रिएक्शन देने वालों में एक्ट्रेस बिपाशा बसु और पूर्व मिस इंडिया अर्थ अलकृंता सहाय भी शामिल हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की धोनी ने हाल ही में यह मारवाड़ी घोड़ा खरीदा है। उन्होंने घोड़े को चेतक नाम दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर इस वीडियो में साक्षी ने दिखाया कि धोनी चेतक को कितना प्यार करते हैं। दोस्तों आप देख सकते हैं वीडियो में धोनी घोड़े को लिटाकर उसका मसाज करते और पुचकारते और दुलारते हुए दिख रहे हैं। साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘पैम्परिंगटाइम मारवाडीघोड़ा!’
दोस्तों धोनी के इस वीडियो पर बिपाशा बसु ने लिखा, ‘अरेरेरेरे…।’ बिपाशा ने इसके बाद रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की। वहीं अलकृंता सहाय ने रेड हार्ट वाली इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार दर्शाया। उनके अलावा इंट्रप्रनुर हितेश सांघवी (Hitesh Sanghvi) और फिल्म प्रोड्यूसर तनुज गर्ग ने भी साक्षी की इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं
Herald