Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले ODI मैच से ठीक पहले श्रीलंकाई दल के 3 सदस्य कोरोना से संक्रमित

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों कोरोना वायरस धीरे धीरे कम हो रहा हैं लेकिन इसका असर अभी हैं। कोरोना वायरस का कहर देश-दुनिया पर भारी पड़ रहा है. क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं हैं. दोस्तों हाल ही मे बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती ODI इंटरनेशनल मैच से कुछ घंटे पहले श्रीलंकाई दल के 3 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.

दोस्तों दूसरा मैच 25 मई, जबकि तीसरा और अंतिम मैच 28 मई को खेला जाएगा. यह 3 मैचों की सीरीज विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है रिपोर्ट के अनुसार 'बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में होने वाले पहले ODI से पूर्व श्रीलंका के दो खिलाड़ियों और कोच का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है.

दोस्तों रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच को रद्द करने की संभावना से इन्कार किया है. दोस्तों कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार, जिस कोच का परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है वह गेंदबाजी कोच चामिंडा वास हैं, जबकि दोस्तों खिलाड़ी उदाना और शिरन फर्नांडो हैं.



Herald