Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैट कमिंस का बदला मन, PM केयर्स फंड की जगह यहा करेंगे दान

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के कहर से भारत समेत पूरी दुनिया बेहाल है और त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। विश्‍वभर में हर तरफ एक ही सवाल है कि इस महासंकट से मानवता को कब मुक्ति मिलेगी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी सबसे बड़ा मुद्दा बन गई है. पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से लगातार मरीजों की मौत की खबरें आ रही हैं। भारत ki मदद के लिए कई क्रिकेटर आए।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कीऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कोरोना संकट में भारत को दान को देने के लिए ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो पीएम केयर्स फंड में दान करेंगे। हालांकि अब उन्होंने इस फैसले में बदलाव किया है। तेज गेंदबाज ने कहा है कि वह अब वह पीएम केयर्स फंड में दान नहीं करेंगे। अब वो ये राशि यूनिसेफ में दान करेंगे पैट कमिंस ने कहा कि वो 50 हजार डॉलर का दान यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत कोविड-19 संकट को दिए हैं। बता दें उनका यह फैसला तब आया है जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया को वित्तीय सहायता के ऐलान किया।

दोस्तों आपको बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को ऐलान किया है कि वह भारत को कोरोना संकट से उबरने के लिए 50 हजार डॉलर दान में देगा। यह राशि भारत को कोरोना जांच किट और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद करेगा। गौरतलब है कि IPL में कोलकाता की तरफ से खेल रहे हैं पैट कमिंस ने ऐलान किया था कि वो भारत में कोरोना महामारी की वजह से चल रहे ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए 50 हजार डॉलर दान देंगे।



Herald