

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की सनराइजर्स हैदराबाद ( Sunrisers Hyderabad) ने आईपीएल के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

दोस्तों जोस बटलर (Jos Buttler) के 124 और कप्तान संजू सैमसन के 48 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने SRH के सामने 221 रन का लक्ष्य रखा है। बटलर ने 64 गेंदों पर 11 चौके और 8 छक्के लगाए। राजस्थान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से संदीप शर्मा, राशिद खान और विजय शंकर ने एक एक विकेट लिया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की जोस बटलर ने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। बटलर ने अपनी सेंचुरी 56 गेंदों पर पूरी की जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। बटलर के टी20 करियर का भी ये पहला शतक है।
Herald