Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SRH vs RR: वॉर्नर को टीम जगह नही मिलने पर उनके भाई Steve Warner ने SRH को लताड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की IPL के 14वे सीजन मे SRH का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. इसकी खामियाजा डेविड वॉर्नर को भुगतना पड़ा, उन्हें कप्तानी से हटा दिया दिया और केन विलियमसन को टीम की कप्तानी सौंप दी गई. दोस्तो डेविड वॉर्नर की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई उन्हें बीते रविवार के दिन RR के खिलाफ SRH की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई. वो मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर बैठे रहे. इतना ही नहीं, वॉर्नर (David Warner) ओवर के बीच-बीच में टीम के खिलाड़ियों के लिए पानी की बोतल, बैट, हेलमेट और तौलिया लाते हुए नजर आए.

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की डेविड वॉर्नर(David Warner) के भाई स्टीव वॉर्नर (Steve Warner) ने SRH को टैग करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है जिसमें साल 2014 से लेकर अब तक के उनके बेहतरीन परफॉरमेंस को दिखाया गया है. उन्होंने लिखा, एक शख्स जिसने टीम को इतने सालों तक संभाला, आपकी ओपनिंग परेशानी का सबब नहीं है. कैसा होगा कि आप एक बढ़ियां मिडिल ऑर्डर तैयार करें जो कुछ रन बना सके.

दोस्तो IPL के 14वे सीजन में SRH की टीम ने डेविड वॉर्नर (David Warner) की कप्तानी 6 मुकाबले खेले जिनमें से महज 1 मैच जीत हासिल हुई और टीम को 5 बार हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में IPL प्वाइंट टेबल में SRH सबसे नीचे है. ऐसे में टीम ने काफी बड़ा फैसला लिया और वॉर्नर (David Warner) जैसे दिग्गज खिलाड़ी को कप्तानी से हटाया. हालांकि ये वॉर्नर के बिना मैच जीतने में नाकाम रही और RR ने उसे 55 रन से करारी शिकस्त दी.



Herald