
स्पोर्ट्स डेस्क| दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वें सीजन में 6 मैच में SRH की कप्तानी करने के बाद डेविड वार्नर से यह जिम्मेदारी छीन ली गई। इतना ही नहीं कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनको प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। यह खिलाड़ी टीम को IPL की ट्रॉफी दिला चुका है लेकिन फिर भी उनको सातवें मैच में 12वे खिलाड़ी के तौर पर पानी की बोतल उठाते देखा गया। दोस्तों SRH के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस (Trevor Bellis) ने रविवार को कहा कि डेविड वॉर्नर (David Warner) को अंतिम 11 से बाहर करना एक ‘मुश्किल फैसला’ था लेकिन IPL के मौजूदा सत्र में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण प्रबंधन को एक अलग संयोजन आजमाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की वार्नर (David Warner) बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे और उनके नेतृत्व में टीम ने 6 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज करने में सफल रही। उनकी जगह केन विलियमसन (Kane Williamson) को कप्तान बनाया लेकिन इससे भी टीम की किस्मत नहीं बदली और रविवार को उन्हें RR के खिलाफ 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। दोस्तों बेलिस ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह काफी मुश्किल (वार्नर को अंतिम एकादश से बाहर रखना) था। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने टीम के लिए कई सफलता हासिल की है लेकिन हम दूसरे संयोजन को आजमाना चाहते थे।

दोस्तों उन्होंने कहा, ‘‘टीम से बाहर किये जाने वाले किसी अन्य खिलाड़ी की तरह वार्नर भी निराश थे। अगर आप ने देखा होगा तो वार्नर 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम के लिए जो कर सकते थे , वह कर रहे थे। वह अच्छी स्थिति में है केन विलियमसन (Kane Williamson) और दूसरे खिलाड़ियों से बात कर उन्हें सलाह दे रहे थे।
Herald