Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T10 क्रिकेट में भारतीय क्रिकेटर ने मचाया तहलका, 1 ओवर मे जड़े 6 छक्के

दोस्तों आपको बता दे की क्रिकेट के खेल को देखने के लिए हर कोई एक्साइटेड रहता है और ये उत्साह और भी ज्यादा बढ़ जाता है जब हमारे मनपसंद खिलाड़ी मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात करते हैं. 6 गेंदों पर 6 छक्के, सुनकर ही मन रोमांचित हो उठता है तो जरा सोचिये जिन खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया होगा उनको कैसा महसूस हुआ होगा। वैसे तो हर खिलाड़ी ने बॉल को मैदान के बाहर का रास्ता दिखाया है, लेकिन 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मारना हर खिलाड़ी के बस की बात नहीं है, ये कारनामा आज तक कुछ ही खिलाड़ियों ने किया है

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की यूरोपियन क्रिकेट सीरीजमें 21 मई को Bayer Uerdingen Boosters और Koln Challengers के बीच टी10 मैच खेला गया, जिसमें अरिथरन वसीकरण ने तहलका मचा दिया. दोस्तों इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओ खींच लिया है दोस्तों वसीकरण ने यह कारनामा Koln Challengers के खिलाफ पारी के पांचवें ओवर में किया. इस दौरान उन्होंने आयुष शर्मा की सभी 6 गेंदों को सीधे सीमा पार पहुंचा दिया. इसी के साथ अरिथरन वसीकरण ने ओवर में 6 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली है.

दोस्तों आपको बता दे की मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बूस्टर्स ने 8 विकेट खोकर 115 रन बनाए. वसीकरण ने 25 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61, जबकि दोस्तों श्रीकांत वाका ने 16 रन टीम के खाते में जोड़े. विपक्षी टीम की ओर से मुत्थुसुब्रह्मण्यम, गुरुमूर्ति और नरेशकुमार ने 2-2 शिकार किए. इसके जवाब में चैलेंजर्स निर्धारित ओवरों में 6 विकेट गंवाकर महज 63 रन ही बना सकी. जानकारी के लिए बता दे की श्रीनिवास नरेशकुमारन ने सर्वाधिक 22, जबकि अखिल ने 10 रन की पारी खेली. बूस्टर्स की तरफ से प्रभा, रजाकुलसिंगम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ बूस्टर्स ने मैच को 52 रन से अपने नाम कर लिया.



Herald