Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO:चहल की पत्नी ने RCB की जर्सी पहन किया डांस, सुनाई खरी-खोटी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. बता दें कि धनश्री के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या कई लाखों में है. धनश्री के डांस वीडियोज के व्यूज भी लाखों में हैं. उनकी खुद की डांस कंपनी भी है. इन सबके अलावा धनश्री टिकटॉक पर भी खूब धूम मचा चुकी हैं. धनाश्री वर्मा पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन अपने डांस से भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. हाल ही में धनश्री एक नया डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

दोस्तों जिन्हे आप इस पोस्ट मे देख सकतेहै की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जर्सी पहनकर धनश्री ने डांस किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- उसने ताली बजवाई, वो ऐसा कुछ अपलोड होने का इंतजार कर रही थी, एक साथ।’’ धनश्री के इस वीडियो को प्यार भी बहुत मिल रहा है।जानकारी के लिए बता दे की अब तक 3 लाख 35 हजार से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल चुके हैं। धनश्री के इस वीडियो को उनके पति चहल के अलावा आरसीबी के पूर्व ओपनर एरॉन फिंच और टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी लाइक किया है।

दोस्तों आपको बता दे की धनश्री के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। आरसीबी के कपड़ों में उन्हें देखकर एक यूजर ने लिखा- आईपीएल खत्म हो गया है दीदी। दोस्तों वहीं, एक दूसरे यूजर ने उनकी हाइवेस्ट जींस पर कमेंट करते हुए कहा- ये युजवेंद्र चहल की टी-शर्ट और क्रिस गेल की पैंट है। एक यूजर ने चहल को टैग करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी भी टाइम है बचा लो अपना फ्यूचर।



Herald