Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल ने शेयर किया मजेदार Video, खाया सबसे बड़ा बर्गर

स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने मैच दर मैच छक्कों का ऐसा अंबार खड़ा कर दिया है कि आने वाले दिनों में इसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए मुश्किल चुनौती होगी। आपकी जनाकारी के लिए बता दे की दुनियाभर में अपने विस्फोटक अंदाज के लिए मशहूर क्रिस गेल आईपीएल के सिक्सर किंग की सूची में पहले पायदान पर हैं. क्रिस गेल इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं. भारत में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण IPL 2021 को फिलहाल अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है, जिसके बाद कई क्रिकेटर्स भारत से सीधे मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंच गए हैं. Chris Gayle हमेशा अपनी लाइफ को बेहतर तरीके से एन्जॉय करते हैं और वह सोशल मीडिया पर भी कई बार अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

दोस्तों आपको बता दे की क्रिस गेल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो शर्टलेस नजर आ रहे हैं. वीडियो में Chris Gayle एक बहुत बड़ा बर्गर खाते दिख रहे हैं. इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए Chris Gayle ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, यूनिवर्स बॉस ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर खाया.

दोस्तों सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो में कह रहे हैं कि यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा बर्गर है, जो उन्होंने खाया है. क्रिस गेल इस वीडियो में बर्गर खाते हुए कह रहे कि ये सबसे बड़ा बर्गर है, जो मैंने अपने हाथ में पकड़ा है. बहुत पसंद है बर्गर. ये बहुत बड़ा बर्गर है यार. अब मैं इसे घर ले कर जा रहा हूं, मेरा पेट भर गया. क्रिस गेल का IPL में शानदार रिकॉर्ड रहा है.



Herald