Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत खुद को फिट रखने के लिए आजमा रहे ये तरीका, देखें VIDEO

कोरोना संक्रमण के चलते IPL के 14 सीजन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. इस साल आईपीएल में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि कप्तानी से भी धमाल मचा रहे हैं. पिछले बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम इस बार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में उतरी है. जिसमे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। दोस्तों अब इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय खिलाड़ियों के सामने खुद को फिट रखने की चुनौती है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस कायम रखने के लिए एक नया तरीका अपनाया है. उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बगीचे में 'मोवर' से घास काटते नजर आ रहे हैं. Video को आप इस पोस्ट मे देख लीजिये।

दोस्तों आपको बता दे की पंत ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ये दिल मांगे 'मोवर'! मजबूरन क्वारनटीन ब्रेक, मगर घर में होते हुए भी खुद को एक्टिव रख पा रहा हूं. दोस्तों जिसके चलते मैं काफी खुश हूं. सभी सुरक्षित रहें. इससे पहले ‌शनिवार को ऋषभ पंत ने कोरोना महामारी से प्रभावित लोगों के लिए बेड सहित ऑक्सीजन सिलेंडर और कोरोना किट खरीदने के लिए हेमकुंट फाउंडेशन को दान देने का ऐलान किया था. साथ ही उन्होंने सभी से इस महामारी से लड़ाई में मदद करने की अपील की थी.

दोस्तों आपको बता दे की पंत ने ट्विटर पर लिखा था, ‘मैं धनराशि के जरिए हेमकुंट फाउंडेशन की मदद कर रहा हूं, जो देशभर में पीड़ितों को बेड सहित ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड राहत किट और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराएगा. मैं सभी लोगों से अपने हिसाब से योगदान देने का आग्रह करता हूं, ताकि हम देश के सबसे दूरस्थ हिस्सों तक मदद पहुंचा सकें.



Herald