Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: जोफ्रा आर्चर ने फेंकी खतरनाक बाउंसर, बल्लेबाज डर कर गिर गया क्रीज पर ही

दोस्तों आपको बता दे की क्रिकेट के शुरुआत होने से आज तक जब भी अच्छी बाउंसर गेंद डाली जाती है तो बल्लेबाज के लिए अपने आप मुश्किले बढ़ जाती है। तेज गेंदबाजों के लिए बाउंसर बेहद असरदार गेंद होती है। एक बेहतरीन बाउंसर किसी मैच के परिणाम को बदलने की क्षमता रखती है। आज हम इस पोस्ट मे बात कर रहे हैं इंग्लेंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बारे मे।

दोस्तों काउंटी क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी का जलवा लगातार दिखा रहे हैं. ऑर्चर अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और काउंटी क्रिकेट में ससेक्स टीम की तरफ से खेलते हुए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप में ऑर्चर ने केंट के खिलाफ मैच में गजब की गेंदबाजी की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. जिसे आप इस पोस्ट मे देख सकते हैं।

दरअसल दोस्तों वीडियो में ऑर्चर के बाउंस गेंद के सामने बल्लेबाज जैक लैनिंग की हालत खराब हो गई है. ऑर्चर ने अपनी बाउंस गेंद से बल्लेबाज को 'चारो खाने चित' कर दिया. दरअसल दोस्तों बल्लेबाज को लगा कि वह बाउंस गेंद को अच्छे से संभालकर नीचे बैठ जाएगा लेकिन इंग्लैंड तेज गेंदबाज की गेंद इतनी तेज थी कि बल्लेबाज गेंद को डक करने के क्रम में लड़खड़ा गया औऱ क्रीज पर ही गिर गया. ऑर्चर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.



Herald