

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 ODI मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी है. बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली गई यह सीरीज ICC World Cup सुपर लीग का हिस्सा है. श्रीलंका के खिलाफ जीत का बांग्लादेश को फायदा मिला है और वह सुपर लीग में पहले पायदान पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं दोस्तों 2023 में होने वाले World Cup के लिए क्वालिफाई करने की बांग्लादेश की राह आसान होती दिख रही है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की World Cup सुपर लीग में बांग्लादेश अब तक 9 मुकाबले खेल चुका है. बांग्लादेश इनमें से 5 मैच जीतने में कामयाब रहा है और उसके पास इस समय 50 प्वाइंट्स हैं. दोस्तों इस लिस्ट मे दूसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने 9 में से 4 मैच में जीत दर्ज की है और वह 40 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. दोस्तों PAK की टीम ने भी सुपर लीग में अच्छा परफॉर्म किया है. पाकिस्तान 6 में से 4 मुकाबले जीतकर 40 प्वाइंट्स के साथ इस लिस्ट मे तीसरे पायदान पर है.

दोस्तों ऑस्ट्रेलिया के पास भी 40 प्वाइंट्स हैं लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया चौथे पायदान पर है. न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज के 30-30 प्वाइंट्स हैं और ये तीनों टीमें क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं. दोस्तों आपको बता दे की भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नही रहा हैं। भारतीय टीम ने 6 में से 3 हार का सामना करना पड़ा हैं. इतना ही नहीं स्लो ओवर रेट की वजह से इंडिया को एक प्वाइंट का नुकसान झेलना पड़ा है. इंडिया 29 प्वाइंट्स के साथ 8वें पायदान पर है. भारत के खराब प्रदर्शन करने का हालांकि वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने की उम्मीदों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा. 2023 वर्ल्ड का मेजबान होने के नाते इंडिया को टूर्नामेंट में सीधे एंट्री मिल जाएगी.
Herald