Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

West Indies दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए सोमवार को अपनी संभावित 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम लिया गया है। मार्नस लाबुशेन और कैमरून ग्रीन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टीम की कप्तानी एरोन फिंच को सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज में पांच मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। कंगारू पांच साल के लंबे अंतराल के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेंगे। कंगारू नौ से 24 जुलाई तक सेंट लूसिया और बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ मैच खेलेंगे, जो इस साल के अंत में टी20 विश्व कप के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी है।



ऑस्ट्रेलियाई टीम:
एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एडगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मोएसिस हेनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, केन रिचर्डसन, ज़ी रिचर्डसन, तनवीर संघ, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ , मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा



Herald