Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Test Championship: भारत के खिलाफ WTC फाइनल के लिए इंग्‍लैंड पहुंची न्‍यूजीलैंड की टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की इंडियन प्रीमियर लीग के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन पहली बार इंग्लैंड में आयोजित हो रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के खिताब पर है. भारत और न्यूजीलैंड की टीम ने 18 जून को साउथैम्पटन में होने वाले इस फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए न्‍यूजीलैंड टीम इंग्‍लैंड पहुंची ।आपकी जानकारी के लिएबता दे की न्‍यूजीलैंड टीम केन विलियमसन की अगुआई करेंगे। 18 से 22 जून के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला जाएगा. कोरोना की खतरनाक दूसरी लहर को देखते हुए कीवी टीम सख्‍त हेल्‍थ प्रोटोकॉल का पालन कर रही है.

जिसमें रवाना होने से पहले वैक्‍सीनेशन और कोविड टेस्‍ट शामिल है. दोस्तों इसके साथ ही टीम को मास्‍क और हैंड सेनेटाइजर के लैस मेडिकल बैग भी दिए गए हैं. इंग्‍लैंड में रहते हुए न्‍यूजीलैंड की टीम बाहरी संपर्क और ट्रांसमिशन के खतरे को कम करने के लिए नियंत्रित टीम वातावरण में काम करेगी. दौरे पर आए सभी सदस्‍यों को नियमित रूप से कोविड टेस्‍ट से गुजरना होगा.दोस्तों आपको बता दे की टीम शुरुआती 3 दिन होटल के कमरे में आइसोलेट रहेगी. इसके बाद कोविड टेस्‍ट नेगेटिव रहने पर 4 से 6 दिनों में 6 छोटे ट्रेनिंग ग्रुप बनाए जा सकते हैं. दोस्तों कीवी खिलाड़ी टिम साउदी, बीजे वॉटलिंग और रॉस टेलर का दूसरा दल भी इंग्‍लैंड के लिए सोमवार को रवाना हो गया है और साउथैम्‍पटन में टीम से जुड़ेंगे.

इंग्‍लैंड के खिलाफ न्‍यूजीलैंड टेस्‍ट टीम

केन विलियमसन, टॉम ब्‍लंडेल, ट्रेंट बोल्‍ट, डग ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरली मिचेल, हेनरी निकोल्‍स, अजाज पटेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी रॉस टेलर, नेल वैगनर, बीजे वॉटलिंग, विल यंग



Herald