

नई दिल्ली: देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले सुशील कुमार पर मर्डर केस का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस लगातार हत्या के मामले में आरोपी पहलवान सुशील कुमार की तलाश में है। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार अब तक दिल्ली पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की गिरफ्तारी के लिए अब लुक आउट सर्कुलर जारी किया है।
सूत्रों के मुताबिक, सुशील कुमार लगातार दिल्ली और हरियाणा में अपना ठिकाना बदल रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, छत्रसाल स्टेडियम में हत्या के बाद पहलवान सुशील कुमार पहले हरिद्वार और फिर ऋषिकेश गए थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार हरिद्वार के एक आश्रम में ठहरे थे।
सूत्रों के मुताबिक, सुशील कुमार हरिद्वार से दिल्ली लौट आए और इसके बाद वह लगातार दिल्ली और हरियाणा में अपना ठिकाना बदल रहे हैं। सुशील कुमार छत्रसाल स्टेडियम में एक पहलवान की हत्या का आरोपी है। सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस की कई टीमों को दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी तैनात किया गया है। सुशील कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Herald